Wednesday, February 10, 2010

मंथन

आधार संस्था के 'मंथन' शीर्षक के अंतर्गत दहेज विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन महिला किट्टी में दिनांक २० फरवरी २०१० को उपसचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता के आवास पर किया जा रहाहै

Friday, January 29, 2010

एक विचार

कृपया इस विषय पर अपने विचार अभिव्यक्त करे
स्कूल के उपरांत , १४-१८ वर्ष के विद्यार्थी यदि व्यावसाई छेत्रों में जा कर व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करें
जो ३-६ महीने का कोर्से हो , जिसे वह भविष्य में अपनी जीविका के लिए इस्तेमाल करे जैसे अस्पताल में , डेंटिस्ट की क्लिनिक पर , मोटर मेकेनिक, मिटटी के बर्तन या खिलोने बनाना , प्रेस में काम करना आदि धन्यवाद

Wednesday, January 27, 2010

बाल चित्र कला प्रतियोगिता

















दिनांक -२३-०१-२०१० , नेताजी वीर सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के सुअवसर पर ," आधार संस्था" लखनऊ के तत्वावधान में ,आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों के स्कूल- विवेकानन्द बाल शिक्षा केंद्र , सालेह नगर, लखनऊ में एक चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को कक्षा १ से तक एवम से ८ तक दो वर्गों में रखा गया । दोनों वर्गों में प्रथम , द्वितीय, त्रितीय पुरस्कार दिये गये । सभी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया । चित्रकला का मुख्य विषय ’ पर्यावरण प्रदूषण ’ तथा ’ अपने टीचर जी ’ था। निर्णायक मन्डल में डा.( श्रीमती) चन्द्रा गुप्ता, अव.प्राप्त प्रोफ़.ओफ़ अनस्थीसिया के जी एम सी,लखनऊ, सन्स्था की उप मन्त्री श्रीमती सुषमा गुप्ता एवम श्रीमती आशा गुप्ता व रमन गुप्ता थीं ।सन्स्था के अध्यक्ष श्री अरुण पान्डे व परामर्शदाता डा. एस. बी. गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। सन्स्था की मन्त्री श्रीमती अन्जली पान्डे ने बच्चों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बारे में बताया। सन्स्था की कुशल व क्रियाशील सदस्या श्रीमती सपना गुप्ता ने चित्रकला के बारे में बच्चों को बताया। पर्यावरण पर बनाये गये दो सुन्दर चित्र सन्लग्न हैं।--------------- अध्यक्ष ।

Wednesday, January 20, 2010

बालचित्र कला प्रतियोगिता- २३-०१=२०१०....

आधार सन्स्था एवम केम्लिन कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में निर्बल वर्ग के बच्चों के लिये एक चित्रकला प्रतियोगिता दि. २३-०१-२०१० को प्रातः १० बजे , विवेकानन्द वाल शिक्षा स्कूल, सालेह नगर लखनऊ, मेंआयोजित की जारही है। बच्चों को दो वर्गों में विभाजित करके कक्षा १ से ४ तक एक वर्ग एवम कक्षा ५ से ८ तक दूसरे वर्ग में रखा गया है। चित्र बनाने के विषय -दोनों वर्गों के लिये क्रमशः विषय --जल या स्कूल, तथा पर्यावरण एवं प्रदूषण या अध्यापक है।
---- अध्यक्ष.

Sunday, December 20, 2009

आधार संस्था की स्थापना व उद्देश्य

आधार संस्था की स्थापना वर्ष २००९ में हुई। इसका प्रमुख उद्देश्य आर्थिक दृष्टि से दुर्बल बच्चों व महिलाओं का सर्वतोमुखी उन्नयन है, जिसके तहत विभिन्न कार्य -कलापों द्वारा महिलाओं व बच्चों के विकास कार्य करना है।